फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: सीओ का स्टेनो निलंबित, भूमि विवाद में 50 हजार की घूस लेने पर हुई कार्रवाई

Sun, 21 Jun 2020 11:29 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य  ने सीओ मधुबन के आशुलिपिक (स्टेनो) दिनेश कुमार को रविवार की शाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि रणजीत सिंह निवासी अईलख थाना हलधरपुर और विपक्षी जगजीवन राम निवासी अईलख थाना हलधरपुर के मध्य रास्ते का विवाद चल रहा था।

विज्ञापन


जिसके संबंध में एक दूसरे के प्रार्थना पत्रों की जांच क्षेत्राधिकारी मधुबन द्वारा की जा रही थी। स्टेनो ने विवाद को सुलझाने एवं क्षेत्राधिकारी मधुबन कार्यालय में एसी लगाए जाने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत सही पाए जाने पर स्टेनो को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें