मऊ के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सीओ मधुबन के आशुलिपिक (स्टेनो) दिनेश कुमार को रविवार की शाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि रणजीत सिंह निवासी अईलख थाना हलधरपुर और विपक्षी जगजीवन राम निवासी अईलख थाना हलधरपुर के मध्य रास्ते का विवाद चल रहा था।
जिसके संबंध में एक दूसरे के प्रार्थना पत्रों की जांच क्षेत्राधिकारी मधुबन द्वारा की जा रही थी। स्टेनो ने विवाद को सुलझाने एवं क्षेत्राधिकारी मधुबन कार्यालय में एसी लगाए जाने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत सही पाए जाने पर स्टेनो को निलंबित कर दिया गया है।