फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आयुर्वेद कॉलेज में सीएमई पर रोक, क्रेडिट अंक भी नहीं मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (एनसीआईएसएम) ने आयुष चिकित्सकों के लिए होने वाली सीएमई (कांटिनिवस मेडिकल एजुकेशन) पर रोक लगा दी है। सीएमई में शामिल होने वाले शिक्षक/चिकित्सकों को नियमानुसार जो क्रेडिट अंक मिलता था, उसे भी अगले आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। क्रेडिट अंक मिलने पर उसका लाभ डॉक्टरों के प्रमोशन में होता था। एनसीआईएसएम में एथिक्स एंड रजिस्ट्रेशन बोर्ड में अध्यक्ष डॉ. एसएम कुदरी की ओर से 20 नवंबर को इसका आदेश जारी किया गया है। राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय चौकाघाट की प्राचार्या प्रो. नीलम गुप्ता ने बताया कि आयोग की ओर से जो आदेश जारी किया गया है, उसके अनुसार सीएमई क्रेडिट अंक आवंटन के सभी तरह के ऑफलाइन प्रस्ताव पर रोक लगाया गया है। इसकी सूचना सभी विभागों के चिकित्सकों को भी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें