पूर्वांचल में ‘प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना’ (सौभाग्य योजना) की शुरुआत 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चंदौली से करेंगे। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डिस्कॉम) के प्रबंध निदेशक अतुल निगम ने बताया कि निगम से जुड़े 21 जिलों में 46,11,975 नए कनेक्शन दिए जाएंगे। बनारस में 69,630 लोगों को कनेक्शन दिए जाएंगे।
इस योजना के तहत गरीबों को नि:शुल्क और सक्षम लोगों को 500 रुपये में कनेक्शन दिए जाएंगे। जिन उपभोक्ताओं को 500 रुपये में कनेक्शन दिए जाएंगे, उनसे 10 किस्तों में 50-50 रुपये बिजली बिल में जोड़कर ले लिए जाएंगे। तत्काल 500 रुपये नहीं देने होंगे।
वर्तमान में पूर्वांचल के 21 जिलों में 50 लाख कनेक्शन हैं। इस योजना का उद्देश्य ऐसे गरीब परिवारों को कनेक्शन देना है जो भिक्षा पर निर्भर हो, कूड़ा-करकट बीनने वाले या बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराए गए हों।
उनके पास कच्ची दीवार व छतयुक्त एक कमरा हो। सरकार का उद्देश्य निर्धन भूमिहीन परिवारों और मजदूरी कर जीवन यापन करने वालों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन देना है।
मार्च 2018 तक देने हैं पांच लाख कनेक्शन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी अतुल निगम ने बुधवार को भिखारीपुर स्थित अपने कार्यालय में ‘सौभाग्य योजना’ की समीक्षा की। उन्होंने मातहतों को निर्देश दिए कि 16 दिसंबर के पहले जिलों में लगने वाले विशेष शिविर की सूचना गुरुवार तक मुख्यालय को भेजें। योजना का प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। कहा कि अनियमितता मिलने पर कार्रवाई होगी।
एमडी ने कहा कि मार्च 2018 के पहले पांच लाख नए कनेक्शन दिए जाने हैं। गरीब परिवार को एक किलोवाट का नि:शुल्क कनेक्शन अधिशासी अभियंता वितरण देंगे। प्रत्येक बिजली घर के एक-एक राजस्व गांव को 16 दिसंबर के पहले कनेक्शन देने हैं। इसके अलावा जिन जगहों पर बार-बार ट्रांसफार्मर जल रहे हैं वहां क्षमता वृद्धि का निर्देश दिया।
- सौभाग्य योजना के तहत मिलने वाले नए कनेक्शन
गोरखपुर - 2,85,864
संत कबीरनगर - 93,810
संत रविदास नगर - 1,000,76
सोनभद्र - 1,56,045
मऊ - 1,11,003
कौशांबी - 1,87,027
चंदौली - 82,246
इलाहाबाद - 3,77,180
बलिया - 2,52,528
जौनपुर - 3,27,362
देवरिया 2,29,668
प्रतापगढ़ - 2,60,356
सिद्वार्थनगर - 1,64,290
आजमगढ़ - 4,14,217
बस्ती - 1,80,349
फतेहपुर - 3,33,885
गाजीपुर - 3,16,512
कुशीनगर - 2,61,272
महराजगंज - 1,55,739
मिर्जापुर - 2,52,917