मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की शाम को वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर एयपोर्ट पर मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। सीएम वहां से सड़क मार्ग से सर्किट हाउस पहुंचे।
फ्लाईओवर हादसे के पांचवें दिन यह उनका दूसरा दौरा है। सीएम योगी आज रात में शहर में चल रही परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। अगले दिन रविवार को अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद वह दोपहर में रवाना हो जाएंगे।
प्रोटोकॉल के मुताबिक इलाहाबाद में कुंभ मेला परिसर के कार्यों के निरीक्षण करने के बाद शनिवार की शाम छह बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचेंगे। इसके बाद वे अलग-अलग जगहों पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
रात में मंत्री, विधायक और भाजपा नेताओं से मुलाकात कर फीडबैक लेंगे। रविवार की सुबह मंडलायुक्त सभागार में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा के बाद वे यहां से रवाना होंगे।
माना यह भी जा रहा है कि फ्लाईओवर हादसे में दोषी अधिकारियों पर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्रवाई कर सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक सीएम आगामी दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे और प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों का हाल भी जानेंगे।