मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से औषधि विकास पर आयोजित सेमिनार के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। इस समारोह में फॉर्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डा. मोंटू कुमार एम पटेल भी दो दिन तक मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार की दोपहर बाद वाराणसी पहुंचेंगे। बाबतपुर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री सीधे आशा महाविद्यालय पहुंचेंगे और यहां आयोजित दो दिवसीय औषधि विकास और अवसर विषय के राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे बड़ालालपुर स्थित स्टेडियम में आयोजित सीबीएसई के नेशनल मीट के समापन समारोह में शामिल होंगे। रविवार को संत रविदास जयंती पर मुख्यमंत्री सीर गोवर्धन स्थित मंदिर में मत्था टेककर लंगर भी छकेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दोपहर बाद करीब 3.30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से औषधि विकास पर आयोजित सेमिनार के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। इस समारोह में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डा. मोंटू कुमार एम पटेल भी दो दिन तक मौजूद रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बड़ालालपुर स्थित डा. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में चार दिवसीय सीबीएसई मीट के समापन समारोह में मौजूद रहेंगे। देर शाम सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। अगले दिन रविवार की सुबह मुख्यमंत्री संत रविदास मंदिर जाएंगे और यहां संत शिरोमणि के चरणों में शीश नवाएंगे। यहां लंगर छकने के बाद सीएम बीएचयू हेलीपैड से रवाना हो जाएंगे।