मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार फरवरी को दो दिवसीय काशी दौरे पर आएंगे। पांच फरवरी को वे संत रविदास की जयंती में भाग लेने सीरगोवर्धन स्थित मंदिर जाएंगे। यहां दर्शन पूजन के साथ ही लंगर छकेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जी-20 की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वाराणसी के विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए कुछ जगहों का निरीक्षण करने के साथ ही टेंट सिटी की व्यवस्था भी देखने जा सकते हैं। प्रशासन के पास मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिल गई है। इसके बाद सरकारी अमला तेज हो गया है। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी है।