फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM in Varanasi: दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे योगी, विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा; नो टच पॉलिसी लागू

Sun, 01 Mar 2026 11:31 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

CM Varanasi Visit Today: वाराणसी में सीएम योगी के आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पाैधरोपण कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद सीएम विकास योजनाओं की अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की सुबह 11 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से सर्किट हाउस पहुंचेंगे। विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। साथ ही निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता परखेंगे। देर शाम श्री काशी  विश्वनाथ और बाबा कालभैरव के दर्शन करेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। दो मार्च को लखनऊ रवाना हो जाएंगे। 

विज्ञापन


जिला प्रशासन को मिले प्रोटोकॉल के मुताबिक मुख्यमंत्री रविवार की सुबह 11 बजे सर्किट हाउस में भाजपा की क्षेत्रीय समन्वय समिति की बैठक करेंगे। दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। 2:30 बजे से 2:45 तक वह डोमरी में होने वाले पौधरोपण अभियान का प्रस्तुतिकरण देखेंगे। साथ ही प्रमाण पत्र देंगे।  

दोपहर 2:45 बजे वह पांडेयपुर में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण कर सकते हैं। सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़कों का निरीक्षण करेंगे। शाम 6 बजे वह बाबा कालभैरव के दर्शन करेंगे। शाम 6:30 बजे श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। यहां से सर्किट हाउस जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी होगी सुरक्षा, नो टच पॉलिसी लागू
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शनिवार को कैंप कार्यालय पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को ब्रीफ किया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान रूट डायवर्जन प्लान का कड़ाई से पालन किया जाए। 

प्रस्थान के बाद जाम की स्थिति न होने दी जाए। सुरक्षा के प्रत्येक बिंदु पर पूर्ण सतर्कता बरतते हुए पूर्व घटनाओं का अध्ययन कर संभावित जोखिमों का आकलन किया जाए। भीड़ नियंत्रण के लिए “नो टच पॉलिसी” का पालन किया जाए। महिला प्रबंधन केवल महिला पुलिस द्वारा किया जाए। पर्याप्त रस्सों का प्रयोग, लाउड हेलर, पीए सिस्टम की उपलब्धता व अस्थायी पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 

पुलिस आयुक्त ने सख्त हिदायत दी कि वीवीआईपी मार्ग पर कोई वाहन खड़ा न हो। कार्यक्रम एवं मार्ग को “नो फ्लाई जोन” घोषित कर ड्रोन आदि पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें