फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही बरतने पर तीन सिपाही निलंबित: सीएम योगी के वाराणसी दौरे पर ड्यूटी के दौरान मार्ग पर आ गया था ट्रैक्टर

Sun, 11 Sep 2022 04:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया दौरे पर सुरक्षा में लापरवाही सामने आई थी। मामले में एसपी ग्रामीण सूर्य कांत त्रिपाठी ने तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है
विज्ञापन
up police demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया वाराणसी दौरे पर सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, 9 सितंबर को सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए थे। सीएम को भुल्लनपुर स्थित 36वीं वाहिनी पीएसी का दौरा करना था। इस दौरान कांस्टेबल राजा कुमार दुबे, सुधीर कुमार और रंजय सिंह को तैनात किया गया था।

विज्ञापन


ड्यूटी प्वाइंट पर होने के बाद भी एक ट्रैक्टर सीएम के प्रस्तावित मार्ग पर विपरीत दिशा आ गया था। मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी ग्रामीण सूर्य कांत त्रिपाठी ने बडागांव थाना के सिपाही राजा कुमार दुबे, रोहनिया थाना के सुधीर कुमार भारती व रंजय सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें