फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बनारस आएंगे सीएम योगी,12 मार्च को आने वाले हैं प्रधानमंत्री मोदी

Fri, 09 Mar 2018 01:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
12 मार्च को फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ आएंगे पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति के आगमन संबंधी तैयारियों का जायजा लेने सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की दोपहर बाद वाराणसी पहुंचेंगे। सीएम योगी अधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ ही पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर भी जा सकते हैं।

शुक्रवार की रात शहर में ही गुजारने के बाद वह शनिवार को लखनऊ जाएंगे। शुक्रवार या फिर शनिवार को वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय के यहां वैवाहिक समारोह में भी भाग लेने जाएंगे। 
विज्ञापन


फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रां और पीएम नरेंद्र मोदी 12 मार्च को वाराणसी आएंगे। डीरेका में लोकार्पण, शिलान्यास समारोह, जनसभा करने से लेकर गंगा में नौका विहार करने का कार्यक्रम भी है। वह हस्तकला संकुल में बनारस की शिल्प कारीगरी भी देखेंगे।

केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार के मंत्री और अधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों में लगे हुए हैं। यूपी के नगर विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना एवं प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य डा. रजनीश दुबे भी तैयारियों को लेकर ही गुरुवार को वाराणसी में थे।

अधिकारियों की मानें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के वरिष्ठ अफसरों के साथ शुक्रवार की दोपहर बाद वाराणसी पहुंचेंगे और तैयारियों का जायजा लेंगे।

अधिकारियों के साथ बैठक कर वह वाराणसी जिले में चल रही परियोजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। सीएम आगमन के मद्देनजर कलेक्ट्रेट से लेकर विकास भवन तक में गुरुवार देर शाम तक फाइलें दुरुस्त करने का काम चलता रहा। 
विज्ञापन

10 की शाम से 12 मार्च तक गंगा में नहीं चलेंगी नावें

- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रां के गंगा दर्शन के मद्देनजर 10 मार्च की शाम आरती के बाद घाटों किनारे खड़ी होने वाली नावें लेकर नाविक उस पार चले जाएंगे।

12 मार्च को फ्रांस के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी का गंगा दर्शन कार्यक्रम खत्म होने के बाद उस पार से नावें लेकर नाविक वापस घाटों के किनारे आएंगे। इसके साथ ही आमजन के लिए गंगा में पुन: नौकायन शुरू हो जाएगा।

दशाश्वमेध स्थित जल पुलिस थाना पर गुरुवार को प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र सिंह और नाविक समाज के लोगों के बीच बैठक हुई।

मां गंगा निषादराज सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद उर्फ गुरु ने बताया कि हम पुलिस-प्रशासन का हर कदम पर सहयोग करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर राजघाट से सामने घाट तक के नाविक 10 मार्च की शाम अपनी नावें गंगा उस पार लेकर चले जाएंगे।

12 मार्च को जब दौरा सकुशल बीत जाएगा तो हम अपनी नावें वापस ले आएंगे। इस बीच घाटों पर पुलिस-प्रशासन हमसे जैसा सहयोग चाहेगा, हम करने के लिए तैयार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें