फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Visit: वाराणसी में आज इन रास्तों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, रूट डायवर्जन देखकर निकलें

Mon, 26 Jun 2023 07:34 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी आएंगे। रोहनिया में जनसभा के मद्देनजर कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है। मुख्यमंत्री के आगमन-प्रस्थान के दौरान मैदागिन-गोदौलिया मार्ग नो व्हीकल जोन होगा। 
विज्ञापन
वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी आएंगे। रोहनिया में जनसभा के मद्देनजर कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है। मुख्यमंत्री के आगमन-प्रस्थान के दौरान मैदागिन-गोदौलिया मार्ग नो व्हीकल जोन होगा। अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) राजेश कुमार पांडेय के अनुसार मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान के समय मुढ़ैला तिराहे से किसी भी वाहन को रोहनिया नहीं जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन


चांदपुर चौराहा से वाहनों को मुढैला, लहरतारा की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। सगुनहा मोड़ से कोई भी वाहन बाबतपुर एयरपोर्ट और शहर की ओर नहीं आएगा। वहीं, बाबतपुर पुलिस चौकी चौराहा से कोई भी वाहन शहर की ओर नहीं जाएगा। इन्हें बड़ागांव की ओर से निकाला जाएगा। हरहुआ फ्लाईओवर के ऊपर कोई वाहन नहीं जाएगा।

व्यास मोड़ और भेलखा मोड़ तिराहा से हरहुआ की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। भोजूबीर की ओर जाने वाले वाहनों को अर्दली बाजार से निकाला जाएगा। गोलघर कचहरी से सर्किट हाउस की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा। पुलिस लाइन चौराहा से चौकाघाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रयागराज से आने वाली बसें मोहनसराय से आगे नहीं आएंगी
- लहरतारा से जगतपुर इंटर कॉलेज तक सड़क के दोनों तरह वाहन नहीं खड़े होने दिए जाएंगे।
- प्रयागराज से आने वाली बसों को मोहनसराय के आगे आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- भदोही और मिर्जापुर जाने वाली बसें चांदपुर चौराहा के मुख्य मार्ग पर नहीं खड़ी होंगी।
- अन्य प्रदेशों से आने वाली पर्यटकों की बसें भी लहरतारा से रोहनिया के बीच सड़क किनारे नहीं खड़ी होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें