फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले सीएम योगी, निर्दोषों का उत्पीड़न बंद करे पुलिस, इसे नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

Sun, 08 Jul 2018 01:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस को हिदायत दी कि निर्दोषों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वो शनिवार को सोनभद्र कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक कर रहे थे।  
विज्ञापन


विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान चकबंदी के मामलों के निपटारे में देरी पर डीडीसी पर नाराजगी जताते हुए इनके जल्द निस्तारण का निर्देश दिया। सोनभद्र जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रबंधन से नाराजगी जताते हुए इसे दूर करने के निर्देश दिए।

 इससे पहले मुख्यमंत्री ने पांच अरब 90 करोड़ की 54 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते हुए दावा किया कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद उत्तर प्रदेश के लोगों का जीवन स्तर बदला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोनभद्र जैसे आदिवासी बहुल जिले के विकास पर खास ध्यान है। इसके लिए सभी जरूरतमंदों तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए हरसंभव उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


छह घंटा 10 मिनट के अपने सोनभद्र दौरे में मुख्यमंत्री ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में आर्थिक रूप से कमजोर और आदिवासी समाज के युवक-युवतियों के सामूहिक विवाह समारोह में 1001 जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

 

सीएमओ को लगाई फटकार

सीएम योगी
कलेक्ट्रेट परिसर में 151 फीट लंबे राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण के लिए शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिया। बभनी ब्लाक को ओडीएफ घोषित करने का डीएम को प्रमाणपत्र दिया।

प्राथमिक विद्यालय पटवध प्रथम, आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर यहां स्मार्ट क्लासेज का शुभारंभ किया। बच्चों से मुुलाकात भी की। यहां सोन स्कूल कायाकल्प, शिक्षा का संकल्प व मिशन सोन स्वावलंबन पुस्तिका का विमोचन किया। गांव में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को एक करोड़ का चेक दिया।

 इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने सीएमओ से स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में पूछताछ की। सही जवाब न देने पर सीएमओ को फटकार लगाई।  

सीएम ने मांगा कृषि विज्ञान केंद्र का प्रस्ताव
विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में किसानों के हित के लिए कृषि विज्ञान केंद्र खोलने का प्रस्ताव भेजने का निर्देश प्रशासन को दिया है। कहा कि किसानों की उन्नति के लिए सरकार दृढ संकल्पित है। उन्होंने जिले में नियमानुसार वर्षा में बालू का खनन कार्य बंद रखने का निर्देश दिया। कहा, किसी भी हाल में अवैध खनन व ओवर लोडिंग न हों।

कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि पुलिस नागरिकों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें। किसी गरीब व्यक्ति को परेशान न किया जाय। अवांछनीय तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सीएम ने कलेक्ट्रेट में बरगद के पौधे का भी रोपण किया।
विज्ञापन

मिशन 2019 के लिए गांव-गांव में जाएं कार्यकर्ता      

- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दोपहर बाद लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में भाजपा कोर कमेटी की बैठक ली। इसमें उन्होंने कमेटी की बैठक प्रत्येक माह कराने, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार, प्रसार करने और संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया। मिशन 2019 की तैयारी अभी से करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। 

कोर कमेटी की बैठक में करीब आधा घंटा मुख्यमंत्री ने कमेटी के सदस्यों को संबोधित किया। कहा कि कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार गांवों में करें। इसके लिए पदाधिकारी, कार्यकर्ता गांवों में जरूर कैंप करें।

उन्होंने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से कहा कि वे 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयार रहें। बैठक में कोर कमेटी के सदस्यों ने जिला खनिज निधि से होने वाले कार्यों का मुद्दा उठाया। मांग किया कि इस निधि से सिंचाई और पर्यटन के विकास पर धन खर्च किया जाए।

इसके साथ ही सदस्यों ने गिट्टी-बालू के बढ़े दामों की भी चर्चा की। इस पर सीएम ने सदस्यों को आश्वस्त किया कि वे इस बारे में अफसरों को निर्देश देंगे। बैठक के बाद भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री को जिले के विकास से जुड़ी योजनाओं को संचालित करने के लिए पत्रक भी सौंपा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें