फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान, औराई में लगेगा बायोफ्यूल प्लांट

Mon, 04 Jun 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
जनसभा में बोलते योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औराई चीनी मिल परिसर में 1200 करोड़ की लागत से बायोफ्यूल प्लांट लगाया जाएगा। इसकी मदद से फसलों के अवशेष और कूड़े-कचरे का उपयोग कर ईंधन बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भदोही के कारपेट एक्सपो मार्ट में सभा को संबोधित करते हुए इसकी घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि औराई चीनी मिल को चलाने में अब कोई फायदा नहीं है, क्योंकि क्षेत्र में गन्ने की पैदावार पर्याप्त नहीं हो रही। ऐसे में सरकार ने बंद पड़ी चीनी मिल परिसर में बायोफ्यूल संयंत्र बनाने का मन बनाया है।

87 करोड़ की 106 परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद माइक संभालते ही योगी रौ में आ गए। उन्होंने कहा कि भदोही ने हस्तनिर्मित कालीन के जिस हुनर को संजोकर रखा है, वह काबिलेतारीफ है। इस कारोबार को बढ़ावा देने के लिए सरकार हरसंभव सहयोग करेगी। चाहे निर्यात हो या कारोबार, हर समस्या को सुलझाने पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दलों ने जातिवाद, क्षेत्रवाद और परिवार वाद के नाम पर राजनीति की है, जिसके चलते प्रदेश का समुचित विकास नहीं हुआ। भाजपा सरकार नेगरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के लिए काम कर रही है।

केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं व उपलब्धियां गिनाते हुए योगी ने कहा कि 72 लाख गरीबों को शौचालय देकर उनकी इज्जत बचाने का काम भाजपा सरकार ने किया। 37 लाख गरीबों को राशन कार्ड दिए गए। 
विज्ञापन

भाजपा को बताया दलित हितैषी

सभा को संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
भाजपा को दलितों का हितैषी बताते हुए सीएम ने कहा कि एक साल पहले प्रदेश में अराजकता का माहौल था। जनपद विशेष या जाति विशेष को देखकर काम किया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

1.62 लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती चल रही है। मेरा दावा है कि योग्यता और प्रतिभा के आधार पर ही भर्ती की जाएगी। ईमानदारी के साथ खिलवाड़ करने वालों को जेल जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशाओं के भरोसे को भी टूटने नहीं देगी।

प्रदेश में पहली बार पांच लाख करोड़ से अधिक का निवेश होने जा रहा है, जिसमें 20 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। 10 साल से बंद पड़ी औराई चीनी मिल के मसले पर कहा कि क्षेत्र में गन्ने की पैदावाद कम हो रही है, ऐसे में चीनी मिल का संचालन चुनौतीपूर्ण होगा। अगर गन्ने की पैदावार बढ़े तो चीनी मिल चल सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चीनी मिल परिसर में 1200 करोड़ की लागत से बायोफ्यूल प्लांट लगाया जाएगा। इससे किसानों की फसलों के अवशेष और अन्य कूड़े-करकट से जैविक ईंधन बनाया जा सकता है। इसमें क्षेत्र के हजारों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

सांसद वीरेंद्र सिंह की मांग पर सीएम ने कहा कि केएन पीजी कॉलेज में वेटनरी कॉलेज की स्थापना पर भी गंभीरता से सोचा जाएगा। अगर पर्याप्त जमीन मिल जाए और अन्य मानक पूरे हुए तो सरकार पूरा सहयोग करेगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें