फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में मुख्यमंत्री: हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे सीएम योगी, सर्किट हाउस में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे

Sun, 05 Sep 2021 03:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। वह विकास कार्यो और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। साथ ही कमच्छा स्थित शिक्षा संकाय के सभागार में प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में बैठक करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच गए और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। सीएम दोपहर करीब तीन बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे, वहां से सीधे सड़क मार्ग से सर्किट हाउस पहुंच गए। वहां अधिकारियों के साथ बैठक में विकास कार्यो और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे नदेसर स्थित एक सभागार में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


शाम को वो कमच्छा स्थित शिक्षा संकाय के सभागार में प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। सीएम योगी इस दौरान जनप्रतिनिधियों से फीडबैक भी लेंगे। शनिवार को चौकाघाट, सिगरा और अन्य जगहों पर सड़क मरम्मत का काम कराया गया। उधर, भाजपा की ओर से प्रबुद्ध सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रबुद्ध सम्मेलन में काशी के प्रबुद्ध जन शामिल होंगे, कार्यक्रम में काशी से जुड़े शिक्षकों को मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे।

यहां बता दें कि भाजपा उत्तर प्रदेश में पांच सितंबर से विधानसभा स्तर पर प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित करेगी। जिसकी शुरुआत प्रदेश में 17 महानगरों की विधान सभाओं से होगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी कैंट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कमच्छा स्थित शिक्षा संकाय काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चाणक्य सभागार में शाम चार बजे प्रबुद्ध सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारियों के मद्देनजर महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय व कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव की उपस्थिति में बैठक कर कार्य का विभाजन किया गया। जिसमें पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

कमच्छा स्थित शिक्षा संकाय काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चाणक्य सभागार में शाम चार बजे प्रबुद्ध सम्मेलन का शुभारंभ होगा। इसमें आमंत्रण पत्रों के जरिए लोगों को प्रवेश मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के कैंट विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। 

प्रबुद्ध सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे शिक्षक, प्रोफेसर, इंजीनियर, डॉक्टर, साहित्यकार जैसे समाज के प्रबुद्धवर्ग के लोग शामिल होंगे। इसमें केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जनता के हित में किये जा रहे कार्यों, सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा लोक कल्याणकारी कार्यों की चर्चा होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें