फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की खबर का असरः सीएम योगी बोले, काशीवासी अब नहीं रहेंगे प्यासे

Sat, 27 May 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कटिंग मेमोरियल इंटर कालेज में आयोजित जन समागम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशीवासियों के दर्द को समझा और कहा कि पेयजल संकट को केंद्र सरकार की मदद से दूर करेगी। काशी में ओवरहेड तो बने हैं लेकिन उनसे पानी की आपूर्ति नहीं होती है। काशी में पहले केंद्र सरकार की योजनाओं में कई अवरोध थे जिसे समाप्त कर विकास की गति को बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में पेयजल संकट को ‘योगी जी, काशी है प्यासी’ शीर्षक से खबर का प्रकाशित किया था। शुक्रवार को सर्किट हाउस पहुंचे सीएम से हिंदू युवा वाहिनी और भाजपा के कुछ पदाधिकारियों ने काशी में पेयजल संकट के बारे में उनका ध्यान आकृष्ट कराया।

जिसका जिक्र खुद सीएम ने कटिंग मेमोरियल इंटर कालेज में आयोजित केंद्र सरकार की उपलब्धियों के तीन साल बेमिसाल जन समागम में किया। 
सीएम ने कहा कि काशी को बड़ा सौभाग्य प्राप्त है।

काशी की जनता ने यशस्वी प्रधानमंत्री को चुना है इसके लिए यहां की जनता अभिनंदन करता हूं। आजादी के बाद स्वतंत्र भारत में 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद पीएम ने प्राथमिकताएं तय की। गांव, गरीब, बेरोजगार, माताओं को समर्पित होकर सरकार काम करेगी। जनधन से लेकर उज्जवला योजना तक पहुंचाई गई।
विज्ञापन


काशी में शोधार्थियों को नया मार्ग मिलता है। काशी में आदि शंकराचार्य, संत रामानंद, संत रविदास, संत कबीर दास के बाद आधुनिक भारत में महामना मदन मोहन मालवीय ने बीएचयू की स्थापना का शिक्षा को नया मार्ग दिया है। आज काशी का डंका देश दुनिया में बज रहा है।

आखिर यह सब आजादी के बाद क्यों नहीं हुआ। किसानों के लिए पहले कोई व्यवस्था क्यों नहीं लागू की गई। प्रदेश में सवा दो महीने का कार्यकाल केंद्र सरकार के आदर्श मंत्र सबका साथ सबका विकास को प्रदेश सरकार ने ध्येय माना है।

पहली बैठक में एक लाख तक के किसानों के फसली ऋण माफ किया गया। प्रदेश में सर्वांगीण विकास होगा।
विज्ञापन

....ताकी काशी को स्वच्छता सर्वे में मिले पहला स्थान

yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी ने कहा कि ह्दय के तहत देश के सौ स्वच्छ शहरों में काशी ने 32 वां स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह सर्वे पिछली सरकारों ने किया था। यहां की जनता से अपील करता हूं कि स्वच्छ भारत मिशन अभियान को इस कदर आगे बढ़ाए कि आगे आने वाले साल में काशी को स्वच्छता सर्वे में पहला स्थान मिले।पिछली सरकार में 52 गंदे शहर यूपी से रहे। अपेक्षा करता हूं कि अगली बार 52 स्वच्छ शहर यूपी से होंगे।
काशी में जिस प्रकार पानी पाइप से पहुंचता है उसी प्रकार अक्टूबर तक रसोई गैस पाइप लाइन से मिलने लगेगी। केंद्र सरकार का अनुसरण कर यहां की विकास योजनाओं को गति देने के लिए हमारी सरकार कटिबद्ध है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें