फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amrit Mahotsav: CM Yogi ने काशी में तीन अन्नपूर्णा स्टोर का किया उद्घाटन, कार्ड धारकों को मिलेगा पूरा राशन

Sat, 02 Mar 2024 08:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Amrit Mahotsav: वाराणसी में अन्नपूर्णा स्टोर से काशी की जनता को काफी लाभ मिलने वाला है। योगी सरकार अन्नपूर्णा स्टोर से राशन लेने वालो को 10 किलो का कैरी बैग भी निशुल्क दे रही है। सीएम ने बताया कि इससे राशन की घटतौली में कमी आएगी।
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी के तीन अन्नपूर्णा स्टोर का वर्चुअली उद्घाटन किया है। अमृत महोत्सव के तहत काशी के 75 अन्नपूर्णा स्टोर को जल्दी ही अपना भवन मिलेगा। जिससे कोटेदारों का पैसा बचने के साथ ही आय भी बढ़ेगी। इस मौके पर ई-वेइंग स्केल युक्त ई-पॉस मशीन का भी उद्घाटन किया, जिससे कार्ड धारकों को सरकार द्वारा दिए जा रहे उनके हक का पूरा राशन मिल सके। योगी सरकार अन्नपूर्णा स्टोर से राशन लेने वालो को 10 किलो का कैरी बैग भी निशुल्क दे रही है। 

विज्ञापन


मॉडल उचित दर की दुकानों को अब धीरे- धीरे अपना ख़ुद का अन्नपूर्णा भवन मिलने लगा है। जिलापूर्ति अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के तीन अन्नपूर्णा स्टोर के लिए नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। जिसमें विकास खंड चिरईगांव के ग्राम पंचायत सीवो, विकासखंड पिंडरा के ग्राम पंचायत कटौना व विकास खंड आराजीलाईन के ग्राम पंचायत कपरफोरवा के अन्नपूर्णा भवन शामिल हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे लोकार्पण व उद्बोधन का सजीव प्रसारण भी वाराणसी में देखा गया।

इसके साथ ही ई-वेइंग स्केल युक्त ई-पॉस मशीन का औपचारिक लोकार्पण किया गया  है। जिससे राशन की घटतौली को रोका जा सके। इस मौके पर कार्ड धारको को 10 किलो का कैरी बैग भी वितरित किया गया है। जिससे वे राशन का सामान आसानी से ले जा सके। जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि अन्नपूर्णा भवन में ही जन सुविधा केंद्र का भी संचालन होगा। साथ ही संचालक यहां जनरल स्टोर भी खोल सकते हैं,जिसकी बिक्री बाजार दर पर होगी।

विज्ञापन

इन्होंने किया मशीनों का उद्घाटन

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि वाराणसी में 1335 उचित दर की दुकानें हैं। प्रथम चरण में अमृत महोत्सव के तहत 75 मॉडल उचित दर की दुकान के लिए अन्नपूर्णा भवन का निर्माण होना है। जिसमें से तीन के उद्घाटन होने के बाद 13 अन्नपूर्णा भवन जल्दी ही बन कर तैयार हो जाएगा। खास बात यह है कि अन्नपूर्णा भवन का निर्माण मनरेगा के तहत किया जा रहा है।

वेइंग स्केल युक्त ई-पॉस मशीन का औपचारिक उद्घाटन अनिल राजभर, कैबिनेट मंत्री, यूपी सरकार द्वारा किया गया। इसी तरह विकास खंड आराजीलाईन के ग्राम पंचायत कपरफोरवां में निर्मित अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन स्थानीय हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी एवं डॉ. सुनील पटेल, विधायक ने किया। वहीं, विकास खंड पिंडरा के ग्राम पंचायत कटौना में निर्मित अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन विधानसभा सदस्य, पिंडरा के प्रतिनिधि ने किया।
विज्ञापन

पिंडरा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

मनरेगा योजना से निर्मित अन्नपूर्णा योजना के तहत उचित दर की दुकान व जनसुविधा केंद्र का भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से ग्रामीणों की घटतौली की समस्या दूर करने में सरकार सफल हुई है। इस अवसर पर एक दर्जन ग्रामीणों को ई-पॉस मशीन से राशन भी वितरण किया गया। उपभोक्तओं को रसीद भी मिली है। इसके साथ ही उनके मोबाइल पर मैसेज भी आया है। 

बीडीओ छोटेलाल तिवारी ने कहा कि मनरेगा योजना से कटौना में उचित दर की दुकान जिले में सबसे पहले बनकर तैयार हुआ है। पिंडरा का पहला व जिले का तीसरा उचित दर के दुकान का शुभारंभ हुआ है। आपूर्ति निरीक्षक पिंडरा प्रदीप कुमार शुक्ल ने कहा कि कार्ड धारकों की समस्याएं अब खत्म होंगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान छेदी प्रजापति,आरपी सिंह, फौजदार शर्मा, महेंद्र राजभर, सरवेश सिंह, संतोष सिंह, प्रवीण राय, शोभनाथ सिंह, रामप्रवेश मिश्र, इंद्रप्रकाश पांडेय आदि लोग प्रमुख रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें