फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में सीएम योगी: स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह में लिया हिस्सा, बोले- जागरूक जनता की जिम्मेदारी बड़ी है

Thu, 15 Oct 2026 09:46 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरोज पैलेस में आयोजित स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह में शिरकत किया। उनकी मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता मित्रों को सम्मानित किया। 
 
विज्ञापन
वाराणसी में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने शहर दक्षिणी स्थित सरोज पैलेस में स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार बड़े- बड़े कार्य कर सकती है, लेकिन जागरूक जनता की जिम्मेदारी बड़ी है। अगर जनता जागरूक नहीं है तो बड़े- बड़े कार्य धराशायी हो जाते हैं।

विज्ञापन


कहा कि नागरिक जागरूक तब होता है जब उसके द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि खुद जागरूक होते हैं। जब नेतृत्व खुद ही 12 बजे सोकर उठेगा तो क्या, भला होगा। जब नेतृत्व परिवार को प्रदेश मान लिया तो दुर्गति होगी।

सीएम ने कहा ये जो 76 दिन का समय था वार्डों में सफाई का। यह बरसात का समय था। इस समय में जागरूक रहने की जरूरत थी, उसी जागरूकता के साथ एक और भाव होना चाहिए कि सरकार ने जो निर्माण कार्य कराए हैं तो यह हमारे हैं उसमें कोई टूट- फूट न हो। यह जिम्मेदारी भी जागरूक नागरिक का है। मेरा मानना है इसी भाव के साथ प्रदेश के सभी 403 वार्ड में इसी तरह से काम होने लगे तो सब जागरूक हो जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने की नीलकंठ तिवारी की तारीफ
सीएम योगी ने कहा कि लोकप्रिय जनप्रतिनिधि वही है जिसकी एक- एक घर में पहुंच हो। इन 76 प्रवास दिनों में 11 रविवार पर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला। सरकार की योजनाओं का लाभ इन दिनों घर- घर पहुंचा। एक जागरूक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी बनती है इस तरह के कैंप लगाए। यही है सर्वे भवन्तु सुखिनः और इस काम को डॉक्टर नीलकंठ तिवारी कर रहे हैं। मेरा सौभाग्य है कि यह चौथा कार्यक्रम है और मैं सभी में आया हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा हम कंक्रीट के जंगल तो खड़े कर रहे हैं लेकिन यह हमें शुद्ध वातावरण नहीं दे पाएंगे। इसके लिए पीएम का कार्यक्रम 'एक पौधा मां के नाम' को आगे बढ़ाएं।

Trending Videos
विज्ञापन

सफाई कर्मी तब तक शहर में सफाई कर देते हैं जब तक लोग सोकर उठते हैं
सीएम योगी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य काम हो रहा है सफाई कर्मियों का सम्मान। यह सफाई कर्मी तब तक शहर में सफाई कर देते हैं जब तक लोग सोकर उठते हैं। इस कार्यक्रम ने सरकार की योजनाओं का संरक्षण भी किया और सफाई कर्मियों का सम्मान और नागरिकों को जागरूक भी किया। समस्याओं का समाधान भी किया। नगर निगम, विकास प्राधिकरण समेत अन्य विभाग इस कार्यक्रम का हिस्सा बनते हैं। माने विभाग काम करने को तैयार हैं, काम लेने वाले तो हो और यह कार्यक्रम इस बात को प्रमाणित करते हैं। यह अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा है। 
 
सफाई कर्मी नींव का पत्थर हैं, यह दिखते नहीं हैं, लेकिन हर बड़े कार्यक्रम की इमारत हैं
उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश के किसी भी नगर निगम के कार्यक्रम में जाता हूं तो कहता हूं कि अगर मुझसे कोई कार्यक्रम करवाना है तो स्वच्छता कर्मियों के सम्मान का कार्यक्रम कराइए। यही हैं जो शहर को साफ रखते हैं। महाकुंभ जैसे बड़े कार्यक्रम में हर ओर सफाई दिखाई दी थी। यह नींव का पत्थर हैं, यह दिखते नहीं हैं, लेकिन हर बड़े कार्यक्रम की इमारत हैं। मुझे प्रसन्नता है यहां सफाई कर्मियों का सम्मान हो रहा है।

माफिया की जगह मिट्टी में है
सीएम ने कहा अब माफिया की जगह मिट्टी में है। यहां से मिर्जापुर जाऊंगा दर्शन करूंगा। फिर प्रयागराज जाऊंगा वहां एक माफिया ने जमीनों पर कब्जा किया था उन कब्जों को हटाकर गरीबों के मकान बनाए गए हैं उन्हें देने का काम करूंगा। इस दौरान सीएम ने सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें