चोरी छिपे, नाम छुपाकर और धर्म छुपाकर जो लोग बहन बेटियों के साथ खिलवाड़ करते हैं, उनको पहले से मेरी चेतावनी है। मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी को माफिया-गुंडों का संरक्षक करार देते हुए कहा कि उनकी सहानुभूति गुंडों से है और हमारी गरीबों-किसानों के साथ। सरकार गुंडा-माफिया पर कार्रवाई कर रही है तो सपा अध्यक्ष को पीड़ा हो रही है।
जनसभा में करीब 18 मिनट के संबोधन में सीएम ने सपा-कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा में बूथ का एक सामान्य कार्यकर्ता भी चुनाव लड़ सकता है और विधायक-सांसद, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बन सकता है। पूरी पार्टी ही हमारा परिवार है। अन्य दलों में परिवार ही पार्टी है।