फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2024: सावन के पहले सोमवार काशी पहुंचे सीएम योगी, बाबा विश्वनाथ का किया पूजन; लोक कल्याण की कामना की

Mon, 22 Jul 2024 10:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास के पहले दिन वाराणसी पहुंचे। सीएम योगी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आदियोगी के दर्शन किए। बाबा के गर्भगृह में जाकर षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्याण की कामना की। 
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सीएम योगी ने की पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास के पहले ही दिन वाराणसी पहुंचे। सीएम व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आदियोगी के दर्शन किए। बाबा के गर्भगृह में जाकर षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्याण की कामना की। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर प्रांगण से श्री काशी विश्वनाथ धाम अन्न सेवा वैन को भी रवाना किया। मंदिर के भोजनालय में बने भोजन को यह पांच वैन हॉस्पिटलों और संस्कृत विद्यालयों में पहुंचाएगी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने काशी कोतवाल के चरणों में भी लगाई हाजिरी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके पहले काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव की भी विधि-विधान से पूजा कर आशीर्वाद लिया। लोकसभा चुनाव के उपरांत मुख्यमंत्री पहली बार काशी पहुंचे और दर्शन-पूजन किया। दर्शन-पूजन के दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह, दयाशंकर मिश्र 'दयालु', रवींद्र जायसवाल, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।  

सीएम ने बाबा के भक्तों का किया अभिवादन
बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचने पर जलाभिषेक करने आए भक्तों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभिवादन किया। वहीं, सीएम को देखकर बाबा के भक्तों ने भी हर-हर महादेव का जयकारा लगाया। सोमवार को एक दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर प्रशासन, जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरे श्रावण मास में यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। भक्तों की हर सुविधा का ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें