मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को देर रात काशी में विकास योजनाओं की हकीकत जानने निकले। दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का चरण स्पर्श कर बाढ़ का जायजा लिया। विकास को लेकर सीएम योगी तल्ख दिखे। वह किसी तरह की कोताही बर्दाश्त करने के मूड में नहीं दिख रहे थे।
रात पौने 10 बजे सीएम का काफिला शहर में निकला। इस दौरान बाबा काल भैरव, विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद दशाश्वमेध पर बन रही पार्किंग और पाथवे निर्माण कार्य को देखा। सीएम ने निरीक्षण के दौरान एक-एक काम को बहुत ही बारीकी से देखा। मुख्यमंत्री के तेवर से अधिकारियों की पेशानियों पर बल पड़े हुए थे।