फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आगामी 28 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी दौरे की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार की शाम 6 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। यहां सर्किट हाउस में पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद बरेका में होने वाले महिला सम्मेलन की तैयारियां देखेंगे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद रात में सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे।
विज्ञापन


अगले दिन बुधवार को कुछ योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे रवाना हो जाएंगे। इसकी सूचना भाजपा और प्रशासन को मिल गई है। उधर, मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। सरकार की योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए ताबड़तोड़ बैठकें शुरू हो गई हैं। संबंधित अधिकारियों को समय से काम पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।
उधर, नगर निगम की ओर से शहर के कई इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कचहरी, मंडुवाडीह, गोलघर, गोदौलिया, लहुराबीर, मैदागिन आदि क्षेत्रों से सड़क और पटरी खाली कराई गई। वहां रखे सामान जब्त किए गए। गोलघर में जोनल अधिकारी ने दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। करीब 15 से अधिक काउंटर जब्त किए गए। यह अभियान अब पीएम आगमन (28 अप्रैल) तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें