फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में बोले सीएम योगी: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ाएं सतर्कता, अर्बन नक्सल व उनसे जुड़े संगठनों की करें निगरानी

Tue, 13 May 2025 10:18 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा के दौरान कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद सतर्कता बढ़ाएं। साथ ही उन्होंने जिले में चल रही विकास परियोजनाओं के साथ ही कानून व्यवस्था की समीक्षा भी की।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिवसीय काशी दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद जिले में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। अर्बन नक्सल और उनसे जुड़े संगठनों पर सतर्कता के साथ निगरानी रखें और कड़ी कार्रवाई करें।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सोमवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिले में चल रही विकास परियोजनाओं के साथ ही कानून व्यवस्था की समीक्षा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाराणसी जोन के सीमावर्ती जिलों में पशु तस्करी, खनन आदि गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करें। गो-तस्करों और उनके संपर्क सूत्रों पर कार्रवाई और तेज होनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें; तस्वीरें: काशी दौरे पर सीएम योगी, विश्वनाथ धाम में लगाई हाजिरी, बाबा कालभैरव का पूजन कर बच्चों को दिया चॉकलेट
विज्ञापन


विकास परियोजनाओं को समय से पूरा कराएं। गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल न्याय मिले, यह सुनिश्चित हो। अधिकारी रोज जनसुनवाई करें और लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता पर स्माधान करें।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, लुटेरे के पैर में लगी गोली; एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

जन्म-मृत्यु आदि प्रमाण पत्रों के लिए किसी को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। निर्धारित अवधि में इसका निस्तारण सुनिश्चित कराएं। लूट, चेन स्नेचिंग आदि की घटनाओं पर पुलिस सख्ती से रोक लगाए। विकास परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करें। नामित नोडल अधिकारियों से कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की मॉनिटरिंग सुनिश्चित कराएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें