प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पष्ट नीतियों और कुशल नेतृत्व के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बड़े प्रशंसक हैं। तभी तो शायद ही ऐसा कोई मंच हो जब सीएम योगी ने पीएम मोदी की तारीफ न की हो। पर पीएम की कार्यशैली विशेषकर वाराणसी के सांसद होने के नाते यहां की एतिहासिक धरोहरों को संजोने को लेकर पीएम की संकल्पना वाकई काबिल-ए-तारीफ है, तभी तो शनिवार को जब सीएम ने पीएम मोदी के महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरीडोर निर्माण पर सीएम योगी आदित्यनाथ के आफिशियल ट्विटर हैंडल से प्रतिक्रिया दी तो काशीवासियों ने खूब री-ट्वीट किए।
सीएम के आफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट में कहा गया है-”डेढ़ वर्ष के भीतर जब 'काशी विश्वनाथ धाम' की आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी परिकल्पना पूर्ण होगी, तब काशीवासियों को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोगों को भारत में भगवान विश्वनाथ का ऐसा पवित्र धाम मिलेगा, जैसा उनके धाम को होना चाहिएः सीएम योगी ”।
बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ धाम के डीपीआर को हाल ही में प्रदेश कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। 318.67 करोड़ रुपये की इस परियोजना के तहत गंगा घाट से काशी विश्वनाथ मंदिर तक 50 हजार वर्गमीटर के क्षेत्र भव्य रूप दिया जाएगा।