फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi in Varanasi: पीएम मोदी दौरे की सीएम योगी ने परखीं तैयारियां, बोले- पार्किंग की व्यवस्था बेहतर करें

Tue, 29 Jul 2025 11:25 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Latest News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पीएम की जनसभा स्थल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखने के बाद काशी से रवाना हुए।
विज्ञापन
पीएम मोदी की जनसभा स्थल का निरीक्षण करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में आने वाली जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। पार्किंग के बेहतर इंतजाम किए जाएं। सड़क पर वाहन न खड़े होने पाएं। हर वाहन के पार्किंग में खड़ा कराने की व्यवस्था की जाए। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होनी चाहिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंगलवार को सेवापुरी के बनौली गांव पहुंचे थे जहां दो अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा होनी है। यह गांव वाराणसी और भदोही की सीमा पर है। मुख्यमंत्री ने जनसभा की तैयारियां परखीं और अफसरों से पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश की चुनौती से निपटने के बेहतर इंतजाम किए जाएं।

जनसभा स्थल तक जाने वाली सड़कें अच्छी होनी चाहिए। जहां सड़क नहीं है वहां व्यवस्था बनाई जाए। 30 मिनट के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं से बात की और कहा कि जनसभा को ऐतिहासिक बनाना है। पीएम मोदी सावन में आ रहे हैं। उनका स्वागत शानदार अंदाज में होना चाहिए। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि जनसभा में करीब 50 हजार लोग आएंगे।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने मंच भी देखा और व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के हेलिपैड अलग-अलग बनाए गए हैं। सेफ हाउस भी अलग-अलग बनाए गए हैं। लोगों और वीआईपी के आने-जाने रास्ता भी अलग है।

बारिश की चुनौतियों से निपटने के इंतजाम किए गए हैं। वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। यातायात व्यवस्था में किसी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। जनता को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका खास ध्यान रखना है।



मुख्यमंत्री ने मंगलवार की सुबह सर्किट हाउस में अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए और कहा कि इसमें किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। सीएम ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की और जनसभा में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



इसे भी पढ़ें; PM Modi Varanasi Visit: काशी को 2255 करोड़ की साैगात देंगे पीएम, जनता को होगी समर्पित फोरलेन रोड

विज्ञापन

दिव्यांगों के लिए अलग रास्ता, कुछ दिव्यांगों से मिलेंगे पीएम मोदी

मुख्यमंत्री ने डीएम सत्येंद्र कुमार से कहा कि जनसभा में दिव्यांगजनों के आने के लिए अलग से सड़क बनाई जाए। उन्हें जनसभा स्थल पर आने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। प्रधानमंत्री कुछ दिव्यांगों से मिलेंगे और उन्हें सम्मानित भी करेंगे। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री करीब 10 बजे प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, सुशील सिंह, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार मौजूद रहे।

एक किलोमीटर के दायरे में बनीं छह पार्किंग
जनसभा स्थल के एक किलोमीटर के दायरे में छह पार्किंग बनाई जा रही है। एक हजार बसों को खड़ी करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था अलग की गई है। इसी तरह चार पहिया, तीन पहिया और दोपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग बनाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें