सीएम योगी ने पुष्पवर्षा कर नव जोड़ों को दिया आशीर्वाद
- फोटो : सूचना विभाग
समाजसेवी विभूति नारायण सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने से पहले नेशनल इंटर कॉलेज परिसर में समाजसेवी विभूति नारायण सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण किया। कॉलेज प्रबंधक रजनीकांत राय ने पुष्पगुच्छ देकर और अंगवस्त्र पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार खरवार, अवधेश राय, कृष्णानंद राय, रमाकांत सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
इनकी रही मौजूदगी: यूपी सरकार में मंत्री रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी धर्मेंद्र राय, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, विधायक डॉ अवधेश सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, सुनील पटेल, टी राम, सुशील सिंह, पूर्व सांसद डॉ बीपी सरोज, कमिश्नर कौशल राज शर्मा, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, डीएम एस राजलिंगम, सीडीओ हिमांशु नागपाल।
नव जोड़ों को आशीर्वाद देते सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने प्रतीकात्मक रूप से साधना-अभिषेक, पूनम-अजय, प्रियाकुमारी, ज्योति-कृष्ण दत्त, अनिशा- राहुल, सविता पटेल-कुलदीप व वंदना धर्मराज जोड़ो को उपहार दिए। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी धर्मेंद्र राय, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, विधायक सुनील पटेल, विधायक टी राम, विधायक सुशील सिंह, पूर्व सांसद डॉ बी.पी. सरोज के अलावा कमिश्नर कौशल राज शर्मा, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विरोध करने जा रहे कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हिरासत में
मुख्यमंत्री का विरोध करने सामूहिक विवाह स्थल पर जा रहे कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार को पुलिस ने काजिसराय से हिरासत में ले लिया। कार्यक्रम होने तक उन्हें फूलपुर थाने में बैठाकर रखा गया। मुख्यमंत्री के जाने के बाद उन्हें छोड़ा गया। इस बीच विधि विभाग के जिलाध्यक्ष लोकेश सिंह, अनुसूचित जनजाति विभाग के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार जैसल, रिशु सिंह, रविंद्र कुमार, राकेश कनौजिया, भानु प्रताप समेत अन्य कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और विरोध जताया।