फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेंद्र जी आपदा प्रशिक्षण के बाद कैसा है आपका स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करने शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि चोट तो नहीं आई और चिकित्सक की सलाह ली या नहीं। डीएम की जानकारी के बाद सीएम योगी बोले, आपका तो आपदा प्रशिक्षण भी हो गया। उधर, बाढ़ राहत कार्य के दौरान दीवार गिरने से चोटिल जिलाधिकारी दूसरे दिन भी डटे रहे और सुबह से ही अपने में कार्यालय के बाद फील्ड में रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री पहुंचाने के दौरान जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह हादसे का शिकार हो गए थे। कोनिया क्षेत्र में राहत सामग्री के पैकेट पहुंचाने के दौरान दीवार ढहने से मोटर बोट पर गिर गए थे। हालांकि इसके बाद तुरंत वे उठ खड़े हुए और राहत कार्य में जुट गए। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने डीएम से हादसे और स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने सतर्कता के साथ राहत कार्य को सुचारू करने का निर्देश दिया।
-------------------------
आईएएस एसोसिएशन ने ट्वीट कर हौंसला बढ़ाया
जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह के हौंसले को आईएएस एसोएिसशन ने भी सलाम किया है। आईएएस एसोसिएशन ने ट्वीट किया है कि डीएम वाराणसी सुरेंद्र सिंह ने अदम्य साहस दिखाया है। बाढ़ पीडि़तों को राहत देने में खुद की जान जोखिम में डालने से परहेज नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें