फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आगमन से प्रशासन में खलबली

Tue, 26 Apr 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन की सूचना के बाद से प्रशासन में खलबली मची है। सोमवार को बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर कठेरवा गांव तक के बीच की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई गईं। अधिकारियों को डर इस बात का है कि मंगलवार को एक घंटा दस मिनट के अपने इस दौरे में कहीं मुख्यमंत्री रास्ते में पड़ने वाले किसी लोहिया गांव का निरीक्षण करने न चले जाएं।
विज्ञापन



एडीएम प्रोटोकाल ओम प्रकाश चौबे के अनुसार मुख्यमंत्री मंगलवार की सुबह 9:30 बजे लखनऊ से बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे। 9:50 बजे फूलपुर कठेरवां गांव में पूर्व सांसद तूफानी सरोज की पुत्री की शादी में शरीक होंगे। 10:20 बजे कठेरवा से बाबतपुर के लिए रवाना होंगे। बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर कठेरवा तक अधिकारियों की पूरी टीम सुबह से ही डटी है। मुख्यमंत्री के लिए एयरपोर्ट से लेकर कठेरवा तक 13 मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण और डीएम राजमणि यादव ने मातहतों को निर्देश दिया है कि समय से पूरी तैयारी दुरुस्त कर ली जाए। किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उधर, रायफल क्लब में हुई बैठक में डीएम राजमणि यादव विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।


सीएम की सुरक्षा के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर वैवाहिक आयोजन स्थल तक दो एसपी, नौ एएसपी, 16 सीओ, 26 एसओ, 147 एसआई, हेड कांस्टेबल 16, कांस्टेबल 810, दो महिला एसआई, 15 महिला आरक्षी और दो कंपनी पीएसी लगाई गई है।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुटे आला अधिकारियों ने सोमवार की शाम बाबतपुर से कठेरवां गांव तक का निरीक्षण किया। बाबतपुर से कठरेवां तक जाने वाली सड़क की मरम्मत तेजी से कराई जा रही है। सैकड़ों मजदूर और मशीनें लगाकर इसे चमकाया जा रहा है। मुख्य मार्ग से कठेरवां जाने वाले मार्ग पर किनारे बैरिकेडिंग कराई जा रही है। इस रूट पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों की भी तैनाती रहेगी। मौके पर पहुंचे कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, आईजी एसके भगत, डीआईजी डा. संजीव गुप्त, डीएम राजमणि यादव, एसएसपी आकाश कुलहरि ने मातहतों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने की ताकीद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें