अपने पूर्व निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर 3:35 बजे पहुंचे और शहर के लिए 3:45 पर प्रस्थान कर गए। उनके साथ उनकी पत्नी और बच्चे भी थे। वह काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन करेंगे और शाम को विश्व प्रसिद्ध गंगा घाट की आरती में भाग लेंगे।
झारखंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद वाराणसी में बाबा विश्वनाथ दरबार में वह पहली बार पहुंच रहे हैं। काशी विश्वनाथ के दरबार में झारखंड के मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पूजन और दर्शन की विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार बाबा दरबार में दर्शन पूजन के बाद उनको प्रसाद भी दिया जाएगा। उम्मीद है कि वह श्री काशी विश्वनाथ कारीडोर का कार्य भी देखेंगे।