वाराणसी में तीन महीने पहले सीएम ग्रिड योजना का बोर्ड लगा, लेकिन अब तक काम नहीं शुरू हुआ। शहर की आठ सड़कों को उच्च गुणवत्ता की बनाई जानी है। इसकी निगरानी सात विभागों की सात सदस्यीय टीम करेगी।
मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) सीएम ग्रिड योजना के बोर्ड तीन महीने पीले लगा दिए गए हैं लेकिन काम शुरू नहीं हुआ है। इस योजना के तहत शहर की आठ सड़कों का चयन किया गया है। इन सड़कों को उच्च गुणवत्ता की बनाया जाना है।
विज्ञापन
इन सड़कों की गुणवत्ता की निगरानी सात विभागों की सात सदस्यीय टीम करेगी। इनमें नगर निगम प्रशासन, जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, विकास प्राधिकरण की टीमें होंगी। साथ ही स्टैंडर्ड क्वालिटी के लिए बीएचयू आईआईटी की टीम थर्ड पार्टी के रूप में जांच करेगी।
इस योजना में तिलक मूर्ति से भारत सेवाश्रम संघ तक, सिगरा थाना से घंटी मिल तक, सिगरा चौराहे से औरंगाबाद तक, ट्रामा सेंटर से रविदास गेट तक, सुंदरपुर मुख्य मार्ग से चेरियन गली तक, गोलघर चौराहे से अर्दली बाजार तक, दुर्गाकुंड पुलिस चौकी से संजय शिक्षा निकेतन होते हुए दीन दयाल तक, आचार्य रामचंद्र शुक्ल चौराहा से गुरुधाम चौराहा तक इन सड़कों के निर्माण होना है। इन पर 72 करोड़ रुपये खर्च होगा।