कम ओपीडी वाले आयुष अस्पतालों में बढ़ेगी मरीजों की संख्या : डीएम ने जिला आयुष समिति की समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने आयुष चिकित्सालयों में मरीजों को हर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कम ओपीडी वाले आयुष चिकित्सालयों को चिह्नित कर ओपीडी बढ़ाने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने को कहा।
उन्होंने लोगों को गुणवत्तापूर्ण और सुगम आयुष चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। आयुष चिकित्सालयों में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को आयुष सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नियमित रूप से चिकित्सालयों का निरीक्षण करने को कहा। जिलाधिकारी ने योग, आयुर्वेद, स्वस्थ जीवनशैली और औषधीय पौधों के महत्व के संबंध में जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। डीएम ने आयुष चिकित्सा शिविर लगाकर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने को कहा।
वरुणा-असि नदी के लिए तैयार करें प्लान
डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला पर्यावरण, गंगा, पाैधरोपण और आर्द्रभूमि समितियों की संयुक्त बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने वरुणा और असि नदी के पुनर्जीवन के लिए ठोस प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। जिला गंगा समिति ने अस्सी घाट पर प्रस्तावित मैकेनाइज्ड पार्किंग, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क और गंगा-वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजनाओं के अनापत्ति प्रमाण पत्र की प्रगति जांची।
वृक्षारोपण समिति ने पिछले वर्षों के कार्यों के भौतिक सत्यापन, पौधों की सुरक्षा और मियावाकी स्थलों के रखरखाव पर चर्चा की। जिला आर्द्रभूमि समिति ने चयनित तालाबों को के संरक्षण में तेजी लाने को कहा। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए। डीएम ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए निर्देश दिए।