Varanasi News: वाराणसी से जम्मू जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। जम्मू के लिए जल्द ही क्लोन ट्रेन चलाई जाएगी। ऐसे में काशी से माता वैष्णो देवी के दरबार जाने वाले लोगों को बड़ी राहत होगी।
वाराणसी से जम्मू जाने वाले यात्रियों के लिए एक नई क्लोन ट्रेन का संचालन जल्द शुरू होने वाला है। रेलवे की ओर से यह पहल जम्मू जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए की जा रही है। इस ट्रेन के चलने से काशी से माता वैष्णो देवी के दरबार जाने वाले लोगों को बड़ी राहत होगी।
विज्ञापन
वर्तमान में वाराणसी से जम्मू तक 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस और 13151 कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस प्रतिदिन चलती हैं। इसके अलावा पटना से आने वाली 12355 अर्चना एक्सप्रेस वाराणसी से सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शनिवार को तथा 22317 हमसफर एक्सप्रेस केवल मंगलवार को चलती है। 13041 हिमगिरि एक्सप्रेस रविवार, बुधवार और शनिवार को संचालित होती है। इसके बाद भी इस रूट पर अक्सर वेटिंग लिस्ट लंबी रहती है।
क्या होती है क्लोन ट्रेन
क्लोन ट्रेन रेलवे द्वारा अक्सर उस रूट पर चलाई जाती है, जिस पर यात्रियों की भीड़ अधिक होती है। पहले से चल रही ट्रेन के कुछ समय बाद या पहले, सुविधानुसार इस ट्रेन का संचालन होता है।