फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की सुरक्षा के लिए आयोग का गठन जरूरी : जाहिद बेग

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष मोहन गुप्ता के आवास पर बुधवार को व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। मुख्य अतिथि भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग ने कहा कि प्रदेश में व्यापारियों की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए व्यापारी सुरक्षा आयोग का गठन जरूरी है। उन्होंने कहा कि छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारी लगातार प्रशासनिक दबाव और उत्पीड़न झेल रहे हैं। त्योहारों के समय अधिकारी मिठाई की गुणवत्ता जांच या किराना दुकानों पर छापेमारी के नाम पर व्यापारियों को परेशान करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर व्यापारी सुरक्षा आयोग का गठन होता है, तो व्यापारी वर्ग न केवल सुरक्षित महसूस करेगा, बल्कि बिना भय के अपने व्यवसाय का संचालन कर सकेगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में व्यापारी सुरक्षा आयोग के गठन की मांग मजबूती से उठाएंगे। विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में व्यापारियों को सरकार से सहयोग की बजाय केवल औपचारिकताएं और कार्रवाई का डर मिलता है। स्वतंत्र आयोग के गठन से व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा। इस मौके पर सियाराम केसरी, सोमनाथ यादव, आशीष विश्वकर्मा, मुरारी लाल बिंद, अमरनाथ यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें