फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसमेंट खाली कराते हुए पार्किग व्यवस्था कराएं : अपर सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडीए के अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा ने बुधवार को वीडीए में बैठक की। इस दौरान लंबित शमन मानचित्रों का निस्तारण प्राथमिकता पर करने को कहा। सील प्रकरणों की जांच और बेसमेंट खाली कराते हुए पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। स्वीकृत शमन पत्रावली के सापेक्ष बकाया शमन शुल्क जमा न करने वाले निर्माणकर्ताओं के खिलाफ प्रभावी प्रवर्तन और विधिक कार्रवाई का निर्देश जोनल अधिकारी को दिया। वार्ड शिवपुर, सिकरौल में अब तक कुल शमन धनराशि 1,81,21,857 जमा कराया गया है। जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने को कहा। सचेत किया कि अधिकतम एक सप्ताह में जनशिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए। शहर में हो रहे अनियोजित विकास और अवैध प्लाॅटिंग चिह्नित करते हुए ध्वस्तीकरण सुनिश्चित कराएं। अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सौंपे गए कार्यों में किसी प्रकार की कोई लापरवाही और शिथिलता न बरती जाय।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें