फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: अस्पतालों में सफाई व्यवस्था धड़ाम, संक्रमण पर नहीं लग रहा लगाम

Thu, 06 May 2021 11:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक के बाहर खुले में कई दिनों से फेंका जा रहा पीपीई किट
दीनदयाल अस्पताल में भी नहीं हो रहा मेडिकल वेस्ट का सही निस्तारण
विज्ञापन
दीनदयाल अस्पताल परिसर स्थित स्नानागार को बनाया गया कोविड कूड़ाघर अंदर कई दिनों से पड़े बायो कचरे के बंडल बाहर तक फैला कचरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कोविड अस्पतालों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो पा रहा है। यहां अस्पताल परिसर में खुले में पीपीई किट सहित अन्य मेडिकल वेस्ट फेंका जा रहा है। इससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए शासन-प्रशासन की ओर से भी बार-बार अस्पतालों में साफ-सफाई के साथ ही पीपीई किट सहित अन्य सामानों के  इस्तेमाल के बाद उसका सही तरीके से निस्तारण करने पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन हकीकत इससे परे है।

बीएचयू के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में पिछले कई दिनों से भर्ती काउंटर के सामने ही खुले में पीपीई किट फेंके जा रहे हैं। इस ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। जिस तरह से यहां साफ-सफाई के हालात हैं, उसको देखकर यही लगता है कि निगरानी व्यवस्था भी पूरी तरीके से फेल है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

दीनदयाल अस्पताल के स्नानागार को बना दिया कूड़ाघर
दीनदयाल अस्पताल में करीब 100 से अधिक मरीज भर्ती हैं। हालत यह है कि यहां मरीजों के परिजनों के लिए स्नानागार बनाए गए हैं, लेकिन अस्पताल से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट को भी इसी में फेंका जा रहा है, जैसे यह कूड़ाघर हो।  वर्तमान समय में इसको देखकर यही अंदाजा लगा सकता है कि अंदर से लेकर बाहर तक जिस तरह से कूड़ा पसरा है उससे सफाई व्यवस्था किस हद तक हो रही है। इस तरह की स्थिति से संक्रमण के खतरे को फैलने से रोका नहीं जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें