दीनदयाल अस्पताल परिसर स्थित स्नानागार को बनाया गया कोविड कूड़ाघर अंदर कई दिनों से पड़े बायो कचरे के बंडल बाहर तक फैला कचरा
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के कोविड अस्पतालों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो पा रहा है। यहां अस्पताल परिसर में खुले में पीपीई किट सहित अन्य मेडिकल वेस्ट फेंका जा रहा है। इससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है।
कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए शासन-प्रशासन की ओर से भी बार-बार अस्पतालों में साफ-सफाई के साथ ही पीपीई किट सहित अन्य सामानों के इस्तेमाल के बाद उसका सही तरीके से निस्तारण करने पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन हकीकत इससे परे है।
बीएचयू के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में पिछले कई दिनों से भर्ती काउंटर के सामने ही खुले में पीपीई किट फेंके जा रहे हैं। इस ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। जिस तरह से यहां साफ-सफाई के हालात हैं, उसको देखकर यही लगता है कि निगरानी व्यवस्था भी पूरी तरीके से फेल है।