छात्रावास में रहने वाले शोध छात्र अधोक्षज पांडेय के नेतृत्व में छात्रों ने सफाई के लिए कर्मचारियों को बुलाया। कर्मचारी नहीं पहुंचे तो छात्रों ने सफाई निरीक्षक को बुलाया। जैसे ही निरीक्षक छात्रावास गेट पर पहुंचे उन्हें बंधक बना लिया।
रुइया छात्रावास में संस्कृत ब्लॉक के वॉश रूम में गंदगी के विरोध में छात्रों ने मंगलवार को दो घंटे तक सफाई निरीक्षक को बंधक बना लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डिप्टी रजिस्ट्रार सफाई एवं सहायक सेवाएं डॉ. नंदलाल ने वॉशरूम की सफाई कराई तो छात्रों का गुस्सा शांत हुआ। जिसके बाद सफाई निरीक्षक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
छात्रावास में रहने वाले शोध छात्र अधोक्षज पांडेय के नेतृत्व में छात्रों ने सफाई के लिए कर्मचारियों को बुलाया। कर्मचारी नहीं पहुंचे तो छात्रों ने सफाई निरीक्षक को बुलाया। जैसे ही निरीक्षक छात्रावास गेट पर पहुंचे उन्हें बंधक बना लिया। अधोक्षज ने बताया कि वॉश रूम में 10 दिन से सफाई नहीं हो रही था। जबकि विश्वविद्यालय द्वारा करोड़ों रुपये सफाई के नाम पर खर्च किया जाता है। कर्मचारियों ने कई बार कहने के बाद भी बात नहीं सुनी तो मजबूरन बंधक बनाने जैसा कदम उठाया गया। ज्वाइंट रजिस्ट्रार ने सफाई के लिए दो कर्मचारियों की तैनाती की बात भी कही है।