फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारनाथ में सफाई कर्मियों ने किया चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की कंपनी के सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को सारनाथ में चक्काजाम कर दिया। विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने वाराणसी वेस्ट सलूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रोजेक्ट हेड पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह कंपनी के ड्राइवर, सहायक ड्राइवर व सफाई कर्मी आशापुर संग्रहालय मार्ग को जाम कर चौखंडी स्तूप के सामने धरने पर बैठे। बकाए वेतन, वेतन में कटौती को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारियों के चलते डेढ़ घंटे तक यातायात ठप रहा। इसके चलते 11 बजे तक सफाई व्यवस्था चरमरा गई। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्रोजेक्ट हेड गाली गलौज कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पार्षद पति सुरेंद्र राजभर के साथ मिलकर सफाई कर्मियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन सफाईकर्मी नहीं माने।
सफाई कर्मियों ने कहा कि जब कंपनी हमें नौकरी पर रखा था तो कहा था 8 घंटे का 16600 रुपये वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा। लेकिन अब 8700 रुपये मात्र मिलता है। अभी तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। कंपनी के सफाईकर्मी बृजेश ने लिखित तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर धरना समाप्त हुआ। धरने में धर्म उपाध्याय, सुरेश कुमार,बृजेश सिंह, पवन, इमरान अली, गुलफाम अली, चंद्रशेखर यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें