फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: दो पक्षों में हुई मारपीट में किशोरी पर फेंका तेजाब, मौके पर पुलिस बल पहुंचा

Tue, 10 Dec 2019 09:44 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सोमवार देर रात दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें एक किशोरी पर तेजाब फेंक दिया गया। परिजनों ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन


चिकित्सक ने बताया कि पीड़ित लड़की के दोनों पैर जल गए हैं। इस मामले में 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें पांच को गिरफ्तार किया गया है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

जिले के भदोही कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर रात परिवार के दर्जनभर युवकों ने एक घर में घुस कर पूरे परिवार के साथ मारपीट की, जिससे वह लहूलुहान हो गए। पीड़ितों का आरोप है कि इस दौरान उन लोगों ने किशोरी पर तेजाब फेंक दिया। इस दौरान सात लोगों को रात ही महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से चार को वाराणसी रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। फिलहाल अभी शांति का माहौल है। साथ ही जो भी इस मामले में आरोपित हैं, सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें