फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ने ली पांच की जान

Sun, 09 Aug 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग इलाकों में शनिवार को हुए सड़क  हादसों में दो छात्रों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। बड़ागांव के हरहुआ बाजार में शनिवार की शाम करीब छह बजे मैजिक के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की मौत होने से गुस्साए लोगों ने मुआवजे के लिए चक्काजाम कर दिया। एसडीएम द्वारा उचित मुआवजा देने के आश्वासन पर भी जब जाम समाप्त नहीं हुआ तो रात लगभग आठ बजे पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया।
विज्ञापन


सारनाथ के तिलमापुर गांव निवासी गुड्डू मिश्र के पुत्र अंबिका मिश्र (18) शनिवार की सुबह टहल रहे थे। आशापुर बाजार में गाजीपुर से वाराणसी की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर भाग गया। तीन भाइयों में अंबिका सबसे बड़ा था। इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर आईटीआई चौबेपुर में दाखिला लिया था। उधर, मिर्जामुराद के कछवांरोड क्षेत्र स्थित बिहड़ागांव के पास शनिवार की सुबह डीसीएम और और ट्रक की टक्कर मेें डीसीएम चालक राजनारायण सिंह (55) की मौत हो गई जबकि घायल ट्रक चालक तौफीक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौबेपुर में हरिहरपुर पुल के पास कांवरियों की मैजिक से धक्का लगने पर अभिषेक यादव (9)  निवासी धरहरा की मौके पर ही मौत हो गई। वह कक्षा छह का छात्र था। अंतिम संस्कार के लिए ले जाए जा रहे शव को पुलिस ने रास्ते में ही रोक कर कब्जे में ले लिया।

वहीं बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ बाजार में शनिवार की शाम शव लेकर फूलपुर से वाराणसी आ रही मैजिक ने सड़क पर जलभराव से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बाइक में धक्का मार दिया। इस हादसे में बाइक चला रहे राजीव चौहान (24) और साथ बैठे सप्पन (25) निवासी अनौरा बड़ागांव की मौत हो गई। राजीव ने हेलमेट नहीं पहना था।  दोनों शहर से सामान खरीद कर घर जा रहे थे। लोगों ने मैजिक चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद मुआवजे के लिए हरहुआ बाजार मेें चक्काजाम कर दिया। मौके पर एसडीएम पिंडरा राजेश सिंह कई थानों की पुलिस फोर्स पहंुची। काफी समझाने पर भी लोग नहीं माने तो अंत में लाठी फटकार कर जाम समाप्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें