फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नपत्र में गड़बड़ी से चकराए अभ्यर्थी

Mon, 18 Apr 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
राज्य इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए रविवार को वाराणसी में हुई उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई-2016) में प्रश्नपत्र में गड़बड़ी की वजह से अभ्यर्थी खासे परेशान रहे। प्रश्नपत्र में 13 से 18 पेज तक पूछे गए सवाल अंतिम छह पेज पर भी छपे हुए थे। इसकी जानकारी होने पर सही पेपर की फोटोकॉपी बांटकर परीक्षा कराई गई। इसके चलते करीब आधे घंटे तक परीक्षा बाधित रही।
विज्ञापन



डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय की ओर से कराई गई प्रवेश परीक्षा के लिए वाराणसी, गाजीपुर और जौनपुर में 33 केंद्र बनाए गए थे। वाराणसी में बने 27 केंद्रों पर सुबह 10 से 01 बजे तक पहली पाली में बीटेक, बीफार्मा और होटल मैनेजमेंट की प्रवेश परीक्षा में छह पृष्ठों में सवालों के दोहराव की शिकायत सामने आई। कुल 24 पेज के प्रश्नपत्र में 13 से 18 पेज तक जो सवाल पूछे गए थे, वही सवाल 19 से 24 पेज तक छपे देख अभ्यर्थी चकरा गए। यह समस्या एक तिहाई परीक्षार्थियों के साथ आई। केंद्राध्यक्षों ने इसकी जानकारी नोडल केंद्र अशोका इंस्टीट्यूट के प्रभारी अमित मौर्य को दी। अमित ने बताया कि प्रिटिंग में गड़बड़ी की वजह से ऐसा हुआ, सूचना मिलने के कुछ देर बाद सही प्रश्नपत्र की फोटोकॉपी अभ्यर्थियों को मुहैया कराने के साथ आधा घंटा अतिरिक्त समय देकर परीक्षा संपन्न कराई गई।


हालांकि दूसरी पाली में बीटेक आर्किटेक्चर की परीक्षा में कोई समस्या नहीं आई। दोनों पालियों में तीनों जिलों में पंजीकृत 19199 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 18554 ने परीक्षा थी। 645 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। सबसे अधिक 14734 परीक्षार्थी वाराणसी में रहे। यहां 506 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। गाजीपुर में 1027 में से 976 और जौनपुर में 2932 में से 2844 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। कुछ केंद्रों पर पेपर में चार पेज ब्लैंक होने की चर्चा भी रही हालांकि नोडल प्रभारी अमित के मुताबिक इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें