फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते बनारस में स्ट्रीट पोल से लेकर लाइब्रेरी तक होगी स्मार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बदलते बनारस में नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का दायरा बढ़ाया गया है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में स्ट्रीट लाइट से लेकर लाइब्रेरी तक को स्मार्ट बनाने का निर्णय लिया गया है। शहर में अंडर ग्राउंड पार्किंग, कुंडों के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा के लिहाज से सीसी कैमरे लगाने पर सहमति बनी है। नगर निगम के आदमपुर जोनल कार्यालय की खाली पड़ी साढ़े सात हजार वर्ग मीटर जमीन पर भू उपयोग के मुताबिक अत्याधुनिक कांप्लेक्स बनाया जाएगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी परियोजना में शहर में स्मार्ट स्ट्रीट पोल लगाए जाएंगे, इसमें लाइट के साथ ही वाईफाई, कैमरा और ब्रांडिंग भी कराई जा सकेगी। शहर के लोगों को ऑनलाइन किताबों के लिए ई-लाइब्रेरी की शुरूआत कराई जाएगी। शहर में सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए 600 सीसी कैमरे लगाए जाएंगे और उन्हें सिटी कमांड कंट्रोल सिस्टम से जोड़ा जाएगा। कई चिन्हित जगहों पर हाई मास्क लगाने का फैसला किया गया। इसके अलावा शहर की खूबसूरती बढ़ाने वाले फसाड लाइट को भी अन्य हिस्सों में लगाया जाएगा।
धीमी गति से चल रही स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं को गति देने के लिए मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने सभी विभागों की बैठक कर उनके कामों की समीक्षा की। शहर के आठ प्रमुख कुंडों के सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया गया। इसमें कुडों की सफाई से लेकर उसके संरक्षण तक की कार्ययोजना बनाई जाएगी। शहर में छह स्थलों पर अंडरग्राउंड पार्किंग पर चर्चा की गई और नगर आयुक्त, एसपी ट्रैफिक और मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम को स्थलों का निरीक्षण कर कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया गया। इसमें टाउन हाल, बेनियाबाग में टू लेवल पार्किंग और मछोदरी में अंडर्रग्राउंड पार्किंग बनाई जाएगी। पार्को का सौंदर्यीकरण पर सहमति दी गई और घाटों के सौंदर्यीकरण के लिए पायलट प्रोजेक्ट में घाटों पर चल रहे काम के बाद लुक देखकर निर्णय लेने को कहा गया है। शहर में प्रवेश द्वार बनाए जाने के प्रस्ताव पर सहमति नहीं बनी है।
विज्ञापन

शहर के स्कूल बनाए जाएंगे आधुनिक
जिला प्रशासन के स्मार्ट सिटी के तहत शहर के प्राइमरी और माध्यमिक स्कूलों को आधुनिक बनाने के प्रस्ताव को स्मार्ट सिटी में शामिल कर लिया गया है। इसमें जर्जर स्कूलों को ध्वस्त कर उन्हेें माडर्न तरीके से विकसित किया जाएगा। इसके अलावा इन स्कूलों में ई लाइब्रेरी, ई क्लास सहित अन्य सुविधाएं भी होंगी।
व्यवसायिक और आवासीय डेवलपमेंट
आदमपुर जोनल कार्यालय की खाली पड़ी जमीन पर व्यवसायिक और आवासीय डेवलपमेंट किया जाएगा। इसमें भू उपयोग के मुताबिक काम किया जाएगा। प्राथमिक योजना में इसमें सरकारी आवास के अलावा मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए आवास की योजना है। इसके अलावा कांप्लेक्स बनाकर यहां मार्केट विकसित किया जाएगा।
पीएमसी का काम धीमा, मंडलायुक्त ने लगाई फटकार
स्मार्ट सिटी की सलाहकार कंपनी पीएमसी का काम बहुत ही धीमा पाया गया। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने समीक्षा के दौरान उनके कामों की धीमी प्रगति पर फटकार लगाई और उन्हें कार्यशैली में सुधार की चेतावनी दी है। एक महीने में काम में प्रभावी प्रगति नहीं होने केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को पत्र लिखा जाएगा। सावन के चलते गोदौलिया में निर्माणाधीन टू व्हीलर पार्किंग का काम रोका गया है।
स्मार्ट सिटी की बैठक में पार्किंग, कुंडों व पार्को का सौंदर्यीकरण और स्मार्ट पोल पर निर्णय लिया गया है। इसके लिए पूरी कार्ययोजना बनाकर काम करने का निर्देश दिया गया है। सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई और काम में लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दीपक अग्रवाल, मंडलायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें