फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: होली बाद संवारे जाएंगे शहर के कूड़ाघर

विज्ञापन
विज्ञापन
मरम्मत के साथ कूड़ा रखने की बढ़ेगी क्षमता
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। होली बाद शहर के कूड़ाघर संवारे जाएंगे। शहर के कई कूड़ाघरों में कांपेक्टर लगाने की योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा। कांपेक्टर लगने से कूड़ा रखने की क्षमता बढ़ जाएगी। कई कूड़ाघरों को तीन तरफ से पैक किया जाएगा ताकि आसपास रहने वालों को किसी प्रकार की समस्या न हो।
विज्ञापन


नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एनपी सिंह ने बताया कि शहर के कूड़ाघरों को संवारने के लिए सर्वे शुरू कराया गया है। होली के बाद जिन कूड़ाघरों की चहारदीवारी टूटी है उसकी मरम्मत कराई जाएगी। जहां सड़क किनारे के कूड़ाघर होंगे वहां कांपेक्टर लगाए जाएंगे। इससे रास्ते से गुजरने वालों को दुर्गंध नहीं आएगी। कूड़ा रखने की क्षमता भी बढ़ जाएगी। सभी कूड़ाघरों की निगरानी कैमरे से की जाएगी। इसके अलावा वहां हरे परदे भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से बेनियाबाग कूड़ाघर के पास कांपेक्टर लगाया जा रहा है। उसी प्रकार इंग्लिशिया लाइन के पास कूड़ाघर में कांपेक्टर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें