जनसुनवाई : नगर आयुक्त कार्यालय में संभव की जनसुनवाई का आयोजन। सुबह 10 बजे से।
साइंस मेला : युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से जीजीआईसी मलदहिया में मंडल स्तरीय युवा उत्सव और साइंस मेले का आयोजन। सुबह 10 बजे से।
विज्ञान प्रदर्शनी : राजकीय क्वींस काॅलेज लहुराबीर में प्रदेश स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन। सुबह 10 बजे से।
उद्घाटन : सेमिनार हॉल, प्रबंध भवन, प्रबंधन अध्ययन संस्थान में प्रबंधन अध्ययन संस्थान की ओर से सेमिनार हॉल का उद्घाटन। सुबह 10.45 बजे।
धरना : मांगों के समर्थन में शिक्षक राजकीय मिनिस्ट्रीयल संघ की ओर से एडी बेसिक कार्यालय एलटी कॉलेज परिसर में धरना। सुबह 11 बजे से।
संगोष्ठी : कैलाश मानसरोवर और भारत तिब्बत संबंध का वैश्विक परिदृश्य पर लहरतारा कबीर मठ में राष्ट्रीय संगोष्ठी। 1 बजे से।