रैली : महमूरगंज स्थित बालाजी पैलेस में इनरव्हील क्लब वाराणसी सेंट्रल की ओर से डिस्ट्रिक्ट रैली और आईएसओ मीट। सुबह 9 बजे।
दीपावली मिलन : महमूरगंज पद्मिनी होटल में काशी इलेक्ट्रिकल कांट्रैक्टर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन के ओर से स्नेह सभा और दीपावली मिलन समारोह। दोपहर 12 बजे।
श्याम महोत्सव : मारवाड़ी समाज की ओर से मारवाड़ी भवन लक्सा में श्याम महोत्सव। दोपहर 12 बजे।
कवि सम्मेलन : उर्दू दिवस पर सुल्तान क्लब की ओर से चौकाघाट स्थित सिटी गर्ल्स इंटमीडिएट कॉलेज में मुशायरा और कवि सम्मेलन। दोपहर 1:30 बजे।
नवाह्रपरायण यज्ञ : तिलमापुर स्थित रंगील दास की कुटी में श्री ब्रह्रचारी चतुरानंद सेवा केंद्र की ओर से नवाह्रपरायण यज्ञ। शाम 4 बजे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम : निरंजन धारा की ओर से कमिश्नरी सभागार में स्व. निरंजन प्रसाद की स्मृति में सांस्कृतिक कार्यक्रम। शाम 6 बजे।
डांडिया : महमूरगंज स्थित श्याम उपवन में भारत विकास परिषद श्रद्धा शाखा का स्थापना दिवस, दीपोत्सव व डांडिया कार्यक्रम। रात 8 बजे।