बिपिन बिहारी चक्रवर्ती कन्या इंटर कॉलेज में वंदे मातरम वंदे गंगा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 39 गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार देवेंद्र बसनेट और नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय नदी गंगा की निर्मलता के लिए जनजागरण मुहिम चलाई गई। विद्यालय प्रांगण में सिंदूर के पौधे लगाए गए। छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और स्वच्छता स्लोगन लिखीं तख्तियां लेकर वंदे मातरम का गायन किया। हर हर गंगे, नमामि गंगे नहीं रुकेंगे हम स्वच्छ करेंगे के नारे लगाकर निर्मल गंगा के लिए सभी संकल्पित हुए। छात्राओं को बताया गया कि वंदे मातरम की पंक्तियां मां भारती के प्रति कृतज्ञता का बोध कराती हैं। इस दौरान सूबेदार धनेश यादव, समन्वयक लक्ष्मी पाठक, नमामि गंगे से जय विश्वकर्मा, किरण पांडेय, चारुशिला सिन्हा, रेनू जायसवाल रहीं।