मेहंदी प्रतियोगिता : बीएचयू दृश्य कला संकाय की ओर से काशी तमिल संगमम को लेकर जेएचवी मॉल एवं आईपी मॉल में टैटू/मेहंदी प्रतियोगिता। दोपहर 2 बजे।
निबंध : पंडित हरिराम द्विवेदी भोजपुरी साहित्य शोध न्यास की ओर से सुड़िया सरस्वती खत्री इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन। दोपहर 1 बजे।
सामूहिक विवाह : हरहुआ ब्लॉक में सामूहिक विवाह का आयोजन। सुबह 10 बजे।
कृषि मेला : चिरईगांव पंचायत भवन सीवों में कृषि मेला। सुबह 10.30 बजे।
नवाह्न पारायण : संकट मोचन मंदिर परिसर में नवाह्न पारायण पाठ का आयोजन। सुबह 8 बजे।
पूजा : मीरघाट स्थित विशालाक्षी मंदिर में नवग्रह पूजा। सुबह 10 बजे।