फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीपीईडी और एमपीईडी के छात्रों का बीएचयू कुलपति आवास के बाहर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में बीपीईडी और एमपीईडी कोर्स के 100 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने कुलपति प्रो. अजित चतुर्वेदी के आवास के बाहर धरना और विरोध प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार सुबह नारेबाजी करते हुए छात्रों ने बताया कि हाल ही में निकले एनवीएस और ईएमआरएस सहित दूसरी केंद्रीय भर्ती परीक्षाओं में उनके कोर्स को मान्यता नहीं है जबकि यह कोर्स एनसीटीई की ओर से अनुमोदित है। छात्रों ने बताया कि योग्यता सूची में बीपीईडी और एमपीईडी को शामिल न करना अनुचित है। छात्रों ने कहा कि 2 साल तक हमने पढ़ाई की और जब नौकरी की बारी आई तो कहा जा रहा है कि कोर्स नौकरी के लिए वैध नहीं है। छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला। कुलपति ने आश्वासन दिया कि संबंधित प्राधिकरणों को एक निर्देश जारी करेंगे। दो छात्र और दो अध्यापकों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें