फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्वच्छता सर्वेक्षण का गेमचेंजर बनेगा नागरिकों का फीडबैक, वाराणसी में वर्चुअल मीटिंग; निर्देश

Sat, 09 May 2026 02:23 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी नगर निगम में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर हुई वर्चुअल बैठक में एके शर्मा ने नागरिकों की भागीदारी और सकारात्मक फीडबैक पर जोर दिया। अशोक कुमार तिवारी ने काशी को स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष पांच में पहुंचाने का संकल्प दोहराया और जनता से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री एके शर्मा के साथ ऑनलाइन बैठक करते मेयर और नगर आयुक्त। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Nagar Nigam Varanasi: देशभर में चल रहे स्वच्छता सर्वेक्षण के बीच वाराणसी को स्वच्छता के शिखर पर पहुंचाने के लिए शुक्रवार को नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रदेश के सभी नगर निगमों के मेयरों, निकाय अध्यक्षों और अधिशासी अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। वाराणसी नगर निगम सभागार में आयोजित संवाद सत्र में मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के शहरों को सुंदर और स्वच्छ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में नागरिकों का फीडबैक सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक लोगों को इस प्रक्रिया से जोड़ा जाए, ताकि वे अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जन-आंदोलन बनना चाहिए।

वर्चुअल संवाद के बाद मेयर अशोक कुमार तिवारी ने पार्षदों के साथ बैठक कर कहा कि इस बार काशी को स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष पांच में स्थान दिलाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीमें दिन-रात सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने में जुटी हैं। 

विज्ञापन

साथ ही शहरवासियों से सकारात्मक फीडबैक देकर अपनी नागरिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने स्वच्छता के बुनियादी नियमों पर जोर देते हुए कहा कि घरों से निकलने वाले कूड़े को गीला और सूखा अलग-अलग करके ही कूड़ा गाड़ियों को दें।

उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए यह प्राथमिक कदम है। इसी क्रम में अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने कहा कि स्वच्छता केवल एक वार्षिक सर्वेक्षण नहीं, बल्कि हमारे व्यवहार का हिस्सा होनी चाहिए। वार्ड स्तर पर सफाई मित्रों को सक्रिय किया गया है और जन-जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों को यह समझना होगा कि उनके द्वारा दिया गया एक फीडबैक काशी के मान को राष्ट्रीय पटल पर बढ़ा सकता है।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में काशी का प्रदर्शन सुधारना हमारा संकल्प है। नगर निगम इसके लिए निरंतर कार्य कर रहा है, लेकिन जनता का सहयोग और उनका फीडबैक ही हमें शीर्ष पर पहुंचाएगा। - अशोक कुमार तिवारी, मेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें