फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नए भवन में जल्द चलेगा सीपेट कोर्स, दाखिले की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त प्रवेश परीक्षा से डिप्लोमा, प्रमाणपत्र कोर्स में दाखिला ले सकेंगे छात्र
विज्ञापन

करसड़ा में बने भवन का पीएम ने किया था उद्घाटन
सीपेट (सेंट्रल इंस्टीट्यूट आफ पेट्रोकेमिकल एंड टेक्नोलॉजी) के शुरू होने से कौशल विकास को नया आयाम मिलेगा। उत्तर प्रदेश के दूसरे और पूर्वांचल के पहले संस्थान का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पण होने के बाद जल्द ही इसे नए भवन में जल्द ही शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसमें संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिला होगा, जिसकी तैयारी शुरू हो गई है। अब तक यह दूसरे भवन में चल रहा था।
रोहनिया के करसड़ा में अस्थायी तौर पर सीपेट का संचालन कराया जा रहा था। अलग-अलग कोर्स में दाखिला लेने वाले युवाओं को किताबी ज्ञान के साथ ही प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। नए भवन में कक्षा संचालन सहित अन्य कार्यों में सहूलियत होगी। इसमें पठन-पाठन से जुड़ी मशीन सहित अन्य जरूरी उपकरण भी लगाए जाएंगे, जिससे छात्रों को प्रशिक्षण में कोई असुविधा न हो। छात्रों के रहने के लिए छात्रावास भी बनाया गया है। संस्थान के प्रधान निदेशक एसएन यादव का कहना है कि कार्यक्रम दो साल से चल रहा है। प्रवेश की प्रक्रिया अखिल भारतीय स्तर पर ज्वाइंट इंट्रेंस इक्जाम के तहत होती है। इसमें डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा का कोर्स शामिल है। इसकी सूचना पहले ही शासन स्तर से दी जा चुकी है। काउंसिलिंग की प्रक्रिया कुछ पाठ्यक्रमों में होनी है। जल्द ही इसके आवेदन आएंगे। दो हजार युवाओं को हर साल प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल पहले पीएम ने किया था शिलान्यास
करसड़ा में बने इस संस्थान के निर्माण कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जुलाई 2021 में किया था। इसके बनाए जाने के बाद युवाओं को शैक्षणिक और कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही प्लास्टिक व पॉलिमर से संबंधित उद्योगों को तकनीकी सहायता भी मिलेगी।

इन कोर्स में होगा दाखिला
प्लास्टिक टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (डीपीटी)- 3 वर्ष
प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग एंड टेस्टिंग (पीजीडी-टीपीटी) में स्नातकोत्तर डिप्लोमा-2 वर्ष
प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (डीपीएमटी)-3 वर्ष
कौशल विकास कार्यक्रम- इंजेक्शन मोल्डिंग, ब्लो मोडिडंग, एक्सट्रशन प्रोसेस।
तकनीकी सेवाएं-सिपेट पेट्रोकेमिकल्स-पॉलीमर एवं प्लास्टिक उद्योगों के लिए तकनीकी सेवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें