फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बूथों पर हुआ पुनर्मतदान, 61.45 प्रतिशत वोट पड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तीन ब्लाक के चार गांव के पांच बूथों पर बृहस्पतिवार को पुनर्मतदान हुआ। शाम छह बजे तक 61.45 प्रतिशत वोट पड़े। पुलिस की मौजूदगी में परसादपुर, रायपुर, गरथौली, मवैया गांव के पांच बूथों पर वोट डाले गए। इन बूथों पर बीते 19 अप्रैल को मतदान के दिन गड़बड़ी के चलते चुनाव प्रक्रिया निरस्त कर दी गई थी। मतदान के बाद इन सभी मतों की मतगणना 2 मई को की जाएगी।
विज्ञापन

बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लगी रही। गांव के युवा, महिला, बुजुर्ग, दिव्यांग आदि ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच शुरू हुए पंचायत चुनाव को लेकर एक तरफ जहां चुनाव आयोग काफी सतर्क है तो वहीं प्रशासन ने भी कोरोना और शांतिपूर्वक मतदान कराने को लेकर पहले से ही पूरी तैयारी की थी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर लाइन में खड़े होकर मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सुरक्षा में लगे पुलिस के जवान मतदाताओं से मास्क व दो गज की दूरी बनाकर खड़े होने की हिदायत देते रहे।
पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा के अनुसार बड़ागांव ब्लाक के बूथ संख्या 105- प्राथमिक पाठशाला रायपुर पर सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए मतदान हुआ। ब्लाक चोलापुर के बूथ संख्या 285- प्राथमिक पाठशाला मवैया पर जिला पंचायत सदस्य व बूथ संख्या 65- प्राथमिक पाठशाला गरथौली दक्षिणी छोर पर सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए मतदान हुआ। पिंडरा ब्लाक के बूथ संख्या 310-प्राथमिक विद्यालय परसादपुर-1 व बूथ संख्या 311- प्राथमिक विद्यालय परसादपुर-2 पर जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। इन बूथों पर गड़बड़ियों के चलते आयोग ने चुनाव निरस्त किया था।
विज्ञापन

---------------
इन कारणों से पांच बूथों की चुनाव प्रक्रिया हुई थी निरस्त
पिंडरा के परसादपुर गांव में जिला पंचायत सदस्य, प्रधान और बीबीसी तीनों पदों पर दोबारा मतदान हुआ। 19 अप्रैल को यहां बूथ संख्या 310 में मतदान के बाद कुछ अवांछनीय तत्वों ने मतपेटी को अपने कब्जे में ले लिया था। जिसके चलते उसकी सील टूट गई थी। इसी गांव के बूथ संख्या 311 में मतदान के बाद कुछ अवांछनीय तत्वों ने मतपेटी पर पथराव किया। मतपेटी एक घंटे तक लावारिस पड़ी थी। यहां पर पीठासीन अधिकारी द्वारा एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। चोलापुर के गरथौली गांव में बीडीसी पद पर दोबारा मतदान हुआ। यहां पर वार्ड 18 में 6 और वार्ड 19 में पांच चुनाव चिह्न वाले मतपत्र के स्थान पर दूसरे मतपत्र से मतदान हुआ था। चोलापुर के मवैया गांव में जिला पंचायत सदस्य पद पर दोबारा मतदान हुआ। सेक्टर 4 के 17 उम्मीदवारों के स्थान पर सेक्टर 5 के 10 उम्मीदवारों वाले मतपत्र से मतदान हुआ था। बड़ागांव ब्लाक के रायपुर गांव में बीडीसी पद पर दोबारा मतदान हुआ। यहां पर वार्ड संख्या 55 के मतपत्र वार्ड संख्या 54 को जारी कर दिया गया था। इसके चलते मतदान प्रक्रिया बाधित हुई थी। इन सभी जगह पर दोबारा मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें